बुरहानपुर में निराश्रित बेसहारा के लिए एक हजार पांच सौ पचास भोजन पैकेट वितरित
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - राज्य शासन की मंशानुसार बुरहानपुर में निराश्रित, बेसहारा, जरूरतमंद गरीब व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा केन्द्रीकृत किचन शेड में भोजन प्रतिदिन तैयार किया जा रहा है। इसके तहत आज दोपहर के भोजन के 1 हजार 500 पैकेट तैयार कर निराश्रित, बेसहारा, जरूरतमंद गरीबों को वितरित किये गये।
जिला प्रशासन के सहयोग के लिए नगरवासियों के द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसमें सहयोगियों द्वारा दाल, चावल, हरी सब्जी, मिर्ची, मसाले तथा अन्य आवश्यकता की सामग्री प्रदान की जा रही है। जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी विजय पचौरी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर के भोजन में जरूरतमंदों के लिए कद्दू की सब्जी और रोटी के पैकेट तैयार कर वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शाम के भोजन में खिचड़ी के पैकेट तैयार कर वितरित किये जायेगे।
Tags
burhanpur
