बंद के दौरान दिखाई दिया सन्नाटा पुलिस ने सख्ती से कराया निर्देशो का पालन | Band ke douran dikahi diya sannata police ne sakhti

बंद के दौरान दिखाई दिया सन्नाटा पुलिस ने सख्ती से कराया निर्देशो का पालन

बंद के दौरान नगर घरो तक पहुचाई सब्जीया

नपा द्वारा सैनेटाईजर का छिडकाव करते हुये सफाईकर्मी

बंद के दौरान दिखाई दिया सन्नाटा पुलिस ने सख्ती से कराया निर्देशो का पालन

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - नगर में तीन दिन के लाॅक डाउन के 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक के लाॅक डाउन के आदेश का पालन सख्ती से किया गया। वही प्रथम दिन 1 अप्रैल को सुबह सात बजे से ही पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी दिखाई दी। जिसमें उनके द्वारा नगर मे निरीक्षण किया गया वही सडको पर घुमने वाले लोगो को समझाईश देकर उन्हे घर पर ही रहने की सलाह दी गई। नगर में दूध, पानी एवं सब्जी के विक्रेताओ ने लोगो को घर पहुच सेवा देकर उनकी परेशानियों को आसान बनाया। बंद के दौरान नगर में एक भी दूकाने नही खुली रही। वही सकल व्यापारी संघ द्वारा नगर में जरूरतमंदो को भोजन के पैकेट टू व्हीलर पर बांटे गये। 

बंद के दौरान दिखाई दिया सन्नाटा पुलिस ने सख्ती से कराया निर्देशो का पालन

नगर में तीन के लाॅक डाउन के कारण लोगो का जीवन शैली में कही ना कही तो फर्क जरूर नजर आ रहा है। वही रोज मर्रा के व्यापारियों को इस लाॅक डाउन से भी कई परेशानियो का सामना करना पड रहा है। जहां देश में एक तरह कोरोना वायरस के संक्रमण ने अपने पैर जमाने शुरू कर दिये है वही इस सक्रमण से कई लोगो की जान भी जा रही है। लाॅक डाउन के चलते पुरे नगर में सन्नाटा सा पसरा दिखाई दिया। जहां शासन एवं प्रशासन के निर्देशानुसार आदेशो का पालन किया गया। व्यापारी संघ के द्वारा भी इस आदेश को स्वीकर कर अपने प्रतिष्ठानो को बंद रख समर्थन दिया गया। नगर मे लाॅक डाउन के चलते इमरजेन्सी सुविधाओ को छुट देकर मरीजो एवं उनके परिजनो को भी राहत दी गई। जिससे की वे अपना ईलाज करवाकर सुरक्षित अपने घर पहुच सके। बंद के दौरान सकल व्यापारी संघ एंव सामाजीक संस्थाओ के द्वारा पुलिस विभाग के कर्मचारियो को जो सुबह से अपने ड्यूटी कर हमारी सुरक्षा कर रहे उन्हे भी भोजन के पैकेट वितरीत किये गये। 

*चप्पे चप्पे पर रही तैनात पुलिस*

नगर के सभी प्रमुख मार्गो जिनमे छतरी चैक, थांदला गेट, बाबेल चैराहा, आजाद चैक, राजवाडा चैक, छोटे तालाब पानी केी टंकी के पास, राजगढ नाका के साथ ही नगर में पुलिस की चैकसी बनी रही। जिन्होने नगर में किसी भी टू व्हीलर एवं चार पहिया वाहनो को नही घूमने दिया। वही पुलिस द्वारा जगह जगह टू व्हीलर पर घुमकर देखा गया कि कोई भी अपने घर से बाहन ना निकले ओर शासन प्रशासन के निर्देशो का पालन करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post