अभी तक एक हजार हाथ-ठेला चालकों को परिचय पत्र वितरित
जबलपुर (संतोष जैन) - कलेक्टर श्री भरत यादव के निर्देश पर नगर निगम द्वारा अभी तक घर-घर जाकर सब्जी एवं फल बेचने वाले एक हजार से अधिक हाथ ठेला चालकों का सत्यापन किया गया है और उनका पंजीयन कर परिचय-पत्र वितरित किये गये हैं ।
हाथ ठेला पर फेरी लगाकर फल-सब्जी बेचने वालों का सत्यापन, पंजीयन और उन्हें परिचय देने का यह कार्य इसलिए किया जा रहा है ताकि ताकि आम नागरिकों के समक्ष उनकी पहचान स्थापित हो सके । नगर निगम द्वारा हाथ ठेला पर फल-सब्जी बेचने वालों के सत्यापन और उन्हें पहचान-पत्र देने का काम निरन्तर जारी रहेगा । निगम द्वारा फेरी लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले सभी हाथ ठेला चालकों से शीघ्र अपना सत्यापन और पंजीयन कराने कहा गया है ।
Tags
jabalpur