जमीन विवाद मे दो पक्ष भिड़े, हथियारो से किया हमला, एक की मौत, आधा दर्जन घायल | Zameen vivad main 2 paksh bhide hathiyaro se kiya hamla

जमीन विवाद मे दो पक्ष भिड़े, हथियारो से किया हमला, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

जमीन विवाद मे दो पक्ष भिड़े, हथियारो से किया हमला, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

बरमंडल (नीरज मारू) - समीपस्थ ग्राम बरखेडा मे बिती रात्रि मे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो मे बडा विवाद हो गया। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई वही दो लोग गंभीर घायल हो गये। वही दुसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 के साथ ही राजोद थाने केे एएसआई जालमसिंह चौहान, आरक्षक रितेन्द्र राजावत सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा और विवाद को शांत करवाकर घायलो को अस्पताल के लिये रवाना किया।

जमीन विवाद मे दो पक्ष भिड़े, हथियारो से किया हमला, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

जानकारी के अनुसार बरखेडा मे खेत पर जाने के रास्ते के विवाद को लेकर मोहनलाल गुर्जर एवं रमेश गुर्जर के परिवार मे विवाद हो गया। विवाद ने बडा रूप ले लिया दोनो पक्षो मे धारदार हथियारो से एक दुसरो पर हमला कर दिया। जिसमे एक पक्ष के भूरालाल पिता मोहनलाल गुर्जर उम्र 32 वर्ष निवासी बरखेड़ा की हत्या कर दी। भुरालाल के भाई प्रकाश एवं अमित को भी घायल कर दिया। हालात गंभीर होने पर धार रैफर किया गया। वही भुरालाल का सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरदारपुर पर पीएम किया गया। पुलिस ने एक पक्ष कें 1.राजू पिता रमेश गुर्जर, 2. बाल मुकुंद पिता रमेश गुर्जर, 3. रमेश पिता कालू गुर्जर, 4. सुरेश पिता रमेश गुर्जर, 5. चन्दाबाई पति रमेश गुर्जर, 6. ईश्वर पिता रमेश गुर्जर निवासी बरखेड़ा के खिलाफ धारा 302, 307, 147, 148, 149, 323 भादवि में प्रकरण दर्ज किया। वही दुसरे पक्ष के 1.भूरा पिता मोहनलाल गुर्जर, 2. प्रकाश पिता मोहनलाल गुर्जर, 3. अमित पिता मोहनलाल गुर्जर, 4. कुलदीप पिता प्रकाश गुर्जर, 5. दीपक पिता प्रकाश गुर्जर सभी निवासी बरखेड़ा के खिलाफ धारा 307, 341, 147, 148, 149 मे प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी अनिल गौरेया ने बताया की गांव मे फिलहाल शांति है। पुलिस बल तैनात है ताकी किसी प्रकार का विवाद न हो।

जमीन विवाद मे दो पक्ष भिड़े, हथियारो से किया हमला, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

Post a Comment

Previous Post Next Post