शिविरार्थियो ने बनाये श्रमदान कर पौधो के थाले | Shivirrathiyo ne banaya shrmdan ka podho ke thale

शिविरार्थियो ने बनाये श्रमदान कर पौधो के थाले

शिविरार्थियो ने बनाये श्रमदान कर पौधो के थाले

बड़वानी (आदित्य शर्मा) - शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय बड़वानी के रासेयो  शिविरार्थीयों ने कलेक्टर ऑफिस के पीछे स्थित  नये रेस्ट हाँउस भवन परिसर में लगे हुए पौधों के थालों का निर्माण कर उसमें खाद के साथ - साथ मिट्टी भी डाली है। जिससे यह पौधे तेजी से बड़े होकर पहाड़ी को और रमणीय बना सके । 
शिविरार्थियो ने बनाये श्रमदान कर पौधो के थाले

श्रमदान पश्चात् आयोजित बौद्धिक सत्र  में शिविरार्थियो ने अपनी गतिविधियों, कलाकौशल, विचार को भी एक - दूसरे से साझा किया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ स्नेहलता मुझाल्दा, डॉ कल्पना सिसोदिया, डॉ आर एस मुझाल्दा, प्रो. प्रियंका गेहलोद ने भी इस अवसर पर स्वयं सेवको का उत्साहवर्धन किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post