संकट की घड़ी में भोजन से वंचित ना रह जाएं लोग | Sankat ki ghadi main bhojan se vanchit na rah jaye

संकट की घड़ी में भोजन से वंचित ना रह जाएं लोग 

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ने नए नियमों को लेकर जताई चिंता

संकट की घड़ी में भोजन से वंचित ना रह जाएं लोग

जबलपुर (संतोष जैन) - कोरोनावायरस नामक संक्रमण जहां पूरे विश्व में एक समस्या बना हुआ है और उसकी रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा  पूरे देश में लॉक डाउन किया गया  ताकि यह संक्रमण  ना फैले  और लोगों को सुरक्षित रखा जा सके साथ ही  यह आश्वासन  प्रशासन को दिया गया है  कि गरीब और वंचित को भोजन की मूलभूत आवश्यकता  की कमी ना होने पाए इस कारण निरंतर चल रहे लॉक डाउन के बीच सभी स्वयंसेवी संस्थाएं  एवं  युवा मोर्चा के कार्यकर्ता  लोगों को भोजन पहुंचाने हेतु हर संभव प्रयास कर रहे हैं  परंतु  विगत दिन  प्रशासन द्वारा  यह नियम लागू किया गया  संपूर्ण लोक डाउन किया जाए  और दोपहिया वाहन पर भी रोक लगाई जाए इस कारण भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर अध्यक्ष रंजीत पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित महामारी से यहां जहां पूरा विश्व लड़ रहा है वही संस्कारधानी के लोग लॉकडाउन के बीच गरीबों के बीच जाकर उन्हें भोजन उपलब्ध करा रहे हैं ताकि कोई भी भूखा ना रह सके।

रंजीत पटेल ने आगे कहा कि विगत कई दिनों से पराग दीवान एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता निरंतर ग्वारीघाट तट से जिलेहरी घाट पर गरीबों को भोजन एवं फलाहार कराने जाते हैं और पीड़ित मानवता की सेवा करते हैं ऐसे ही बहुत से युवा मोर्चा कार्यकर्ता भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर गरीबों वंचितों को भोजन कराते हैं परंतु प्रशासन द्वारा विगत दिन एक अजीबोगरीब निर्णय किया गया जिसमें यह कहा गया कोई भी दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन सिर्फ सरकारी ही चलेंगे अन्यथा जब्ती की कार्यवाही की जाएगी।  प्रशासन के इस निर्णय के कारण बहुत से लोग भोजन  करने वंचित नज़र आए ग्वारीघाट तट पर निरन्तर युवा मोर्चा द्वारा भोजन वितरित किया जाता रहा है पर इस नए नियम के कारण ग्वारीघाट तट पर कई परेशान हुए परंतु उन्हें भोजन उपलब्ध ना हो सका तब युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल एवं पराग दीवान को सूचना प्राप्त हुई और उन्होंने गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया जिसके लिए सरकार भी प्रतिबद्ध है।

रंजीत पटेल ने आग्रह किया कि सोशल डिस्टेंसिंग और लॉक डाउन का सभी को पालन करना आवश्यक है क्योंकि यह हमारी ही जान बचाने के लिए सरकार ने किया है परंतु वे लोग जो पीड़ित मानवता की सेवा हेतु भोजन वितरित कर रहे हैं उन गरीबों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं जिनके पास दो समय का भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता है सहज ही हर जगह प्रशासन व्यस्तता के कारण पहुंचने में देर भी कर देता है जिस कारण गरीब भूखा रह जाता है इस कारण प्रशासन से अनुरोध है कि लॉक डाउन का पालन सख्ती से कराए परंतु भोजन वितरित कर रहे लोगों को भोजन वितरित करने हेतु समय प्रदान करें ।

लगातार प्रशासन द्वारा किए जा रहे सुरक्षा कार्यों की सराहना करते हुए रंजीत पटेल ने कहा कि जबलपुर में हो रहे सभी कार्य सुरक्षा की दृष्टि से सही है जिसका जिक्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने भी किया है परंतु यह नया नियम गरीबों के हित में नहीं लगता है इस कारण प्रशासन से अनुरोध है कि इस नियम को थोड़ा शिथिल करके गरीबों तक भोजन पहुंचाने हेतु लोगों को समय उपलब्ध कराया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post