सहयोग निधि की राशि सौंपेंगे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता | Sahyog nidhi ki rashi sopenge bhajpa ke varishth karyakarta

सहयोग निधि की राशि सौंपेंगे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता

सहयोग निधि की राशि सौंपेंगे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता

थांदला (कादर शेख) - विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सशक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर भाजपाई जुटे हुए हैं। इसी को लेकर जनसंघ के संस्थापक भाजपा के जनक जिले के वरिष्ठ नेता रामाजी धानक की उपस्थिति में अनुसूचित जनजाति मोर्चे के सोशल मीडिया के संभाग प्रभारी व झाबुआ  के जिला प्रभारी राजू धानक, किसान मोर्चे के पूर्व जिला महामंत्री जवसिंह परमार, जनजातीय मोर्चे के आईटी सेल जिला संयोजक तानसिंह मेड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चे के मंडल अध्यक्ष मनीष वाघेला, पार्षद पीटर बबेरिया, पार्षद लीला मीकु भाबर, थांदला नगर मंडल उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष शांतिलाल सोलंकी, तेजमल राठौड़, मोहन यादव ने शहर से सहयोग राशि एकत्रित की है। कार्यक्रम में राजू धानक, जवसिंह परमार, पूर्व पार्षद दुलाराम भाबर, मोहन यादव जनसंघ के संस्थापक वरिष्ठ नेता रामाजी धानक के निवास स्थान पहुंचकर राशि एकत्रित की। इस अवसर पर राजू धानक ने कहा कि वे भाजपा को जिले में और अधिक सशक्त बनाने को लेकर अपनी टीम के जुटे हुए हैं और आगे भी उनके प्रयास जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post