प्रधानमंत्री आवास योजना में समस्याओं को लेकर ग्रामीण जनों ने सौंपा जिला कांग्रेस कमेटी को ज्ञापन
डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में ग्राम पंचायत चांदपुर विकास खंड अमरपुर से आए सैकड़ों ग्राम वासियों ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को एक शिकायत पत्र सौंपकर बताया कि हम सभी ग्रामवासी विगत महीनों से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भटक रहे हैं, किसी भी प्रकार का संतुष्टि पूर्ण जवाब अमरपुर जनपद पंचायत के द्वारा नहीं दिया जा रहा है, आवेदन देने के बाद भी किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना होने के कारण आज हम सभी ग्रामवासी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। हम समस्त ग्रामवासी जिला कांग्रेस कमेटी से मांग करते हैं कि हमारे आवेदनों का निराकरण कराया जाए और शीघ्र प्रधानमंत्री आवास ग्राम वासियों के लिए स्वीकृत कराए जाएं। ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने तत्काल जिला कलेक्टर से दूरभाष पर चांदपुर ग्राम वासियों की समस्याओं का निराकरण कराने चर्चा की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, रोहिणी प्रसाद, मिहीलाल बनवासी, भागचंद हरदा, अनुज हरदा, ओम नारायण, भजनलाल, संतू लाल हरदा, वीरा लाल, नरेंद्र कुमार सैयाम, ललन सिंह सैयाम, कार्यालय प्रभारी विजय दिहिया, सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।
Tags
dhar-nimad
