पुलिस प्रशासन स्वयं वाहन चालक को रोककर मुंह पर मास्क बांधने को कर रहे हैं प्रेरित | Police prashasan swayam vahan chalak ko rok kr muh pr mask bandhne ko kr rhe

पुलिस प्रशासन स्वयं वाहन चालक को रोककर मुंह पर मास्क बांधने को कर रहे हैं प्रेरित


झकनावदा (राकेश लछेटा) - विश्वव्यापी कोरोना वायरस कोविड-19 का प्रकोप दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है उसी क्रम में शासन प्रशासन मिलकर इसे रोकने का कार्य भी उतनी ही तेजी से कर रही है उसी क्रम में डॉक्टर की टीम आमजन को मुंह पर मास्क बांधनी एवं बार बार हाथ धोने को प्रेरित कर रही है उसी क्रम में झकनावदा पुलिस प्रशासन  के प्रधान आरक्षक उमेश पुरोहित द्वारा वाहन चालक को रोककर पहले तो मुंह पर मास्क नहीं बंधे होने के कारण फटकार लगाई जिसके बाद प्रधान आरक्षक उमेश पुरोहित ने स्वयं अपने पास से मास के निकाला और वाहन चालक को अपने हाथों से मास्क बांधकर मास्क लगाने एवं बार बार हाथ धोने को प्रेरित किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post