नाबालिक लड़की के साथ चाकू की नोक पर बलात्कार करने वाला आरोपी महाकाल की पुलिस गिरफ्त में
उज्जैन (रोशन पंकज) - महाकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली कक्षा 6 टी की छात्रा से गांव के युवक ने चाकू की नोंक पर खेत में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। छात्रा ने परिजनों के साथ महाकाल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश देकर हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम रत्नाखेड़ी में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी देर रात घर के बाहर बने बाथरूम में लघुशंका करने के लिये घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान गांव में रहने वाले कान्हा पिता राजेश ने उसे बुरी नीयत ने पकड़ लिया।
छात्रा ने शोर मचाया तो उसने चाकू निकालकर धमकाया और खींचकर खेत में ले गया, जहां कान्हा ने छात्रा के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर
भाग गया। छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती सुनाई और उनके साथ महाकाल थाने पहुंचकर कान्हा के खिलाफ दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लिया है।
Tags
dhar-nimad
