माहेश्वरी महिला मंडल ने फाग उत्सव मनाया | Maheshwari mahila mandal ne fag utsav manaya

माहेश्वरी महिला मंडल ने फाग उत्सव मनाया

माहेश्वरी महिला मंडल ने फाग उत्सव मनाया

धामनोद (मुकेश सोडानी) - माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा शहर के बालाजी मंदिर में फाग उत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं ने फाग गीत गाए। महिलाओं ने रसिया को नार बनाओ री मुरली वाले कान्हा मैं दौड़ी चली आई, कैसी- कैसी होली खेली रे कान्हा भांग चढ़ गई, होली खेले नंदलाल वृंदावन में जैसे भजन पर महिलाओं ने नृत्य किया। इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। गुलाल से महिला मंडल ने होली खेली गई। साथ ही महिलाओं ने अलग ही अंदाज में गुलाल एवं फूलों से सूखी होली खेली। फाग उत्सव में महिलाओं ने एक बुराई छोड़ने व एक अच्छाई अपनाने का संकल्प भी लिया वहां पर माहेश्वरी मंडल की शोभा मूंदड़ा शांति सोडानी कविता राठी दीपाली आगीवाल अनीता आगीवाल अनीता मालपानी  सुशीला आगीवाल सरिता न्याति पुष्पा मुंदड़ा  सीमा परवाल प्रेमा नगवाडिया श्वेता लड्ढा आदि  मौजूद थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post