महाकाल में सबसे पहले होगी होलिका दहन | Mahakal main sabse pehle hogi holika dahan

महाकाल में सबसे पहले होगी होलिका दहन

महाकाल में सबसे पहले होगी होलिका दहन

उज्जैन (रोशन पंकज) - देशभर में होली की धूम शुरू हो गई है। जगह-जगह अपनी अपनी
परंपराओं के मुताबिक होली का दहन किया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिर्लिंग
महाकाल मंदिर में सबसे पहले होली जलाई जाएगी।
देशभर में 10 मतार्च को ब्रह्म मुहूर्त में होलिका का दहन होगा लेकिन
यहां महाकाल के आंगन में 9 मार्च को शाम 7 बजे की सांध्य आरती के बाद दहन
किया जाएगा। इसके पहले मंदिर के पुजारियों द्वारा परिसर में लकडी -कंडों
की होली का मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन होगा। होली पूजन में मंदिर
समिति व पंडे-पुजारी शामिल होंगे। हजारों श्रद्धालु महाकाल की होली का
दहन देखने क लिए यहां आएंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। होली के
दिन 9 मार्च को महाकाल मंदिर के प्रांगण में होलिका माता की झांकी सजाई
जाएगी। संध्या आरती में बाबा महाकाल को गुलाल अर्पित किया जाएगा। भक्तजन
भी भगवान के साथ होली खेलने पहुंचेंगे। संध्या आरती में गुलाल व फूलों की
वर्षों के साथ होली होगी। साथ ही प्रांगण में होली का दहन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post