जलगांव से आये मजदूरों की बहादरपुर आश्रम में रूकने की कि गई व्यवस्था
बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए जिले में निरंतर विभिन्न कार्य किये जा रहे है। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जो व्यक्ति बाहर से पलायन कर बुरहानपुर जिले में आये है, एवं जिले के आश्रयहीन व्यक्तियो के लिए शासकिय आदिवासी बालक आश्रम ग्राम बहादरपुर में आपदा राहत कैम्प आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से घोषित किया गया है। साथ ही सुधीर ठाकरे अधीक्षक जनजातीय कार्य विभाग बुरहानपुर को आश्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है।इस कैम्प में आने वाले समस्त व्यक्तियो का विवरण संधारित किया जायेगा आज जलगांव जिले से बुरहानपुर में आये 14 मजदूरों की रूकने एवं भोजन की व्यवस्था ग्राम बहादरपुर स्थित शासकीय आदिवासी बालक आश्रम (अंग्रेजी माध्यम) में की गई है। मजदूरों को जिला परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह गौतम द्वारा आश्रम तक पहुंचाया गया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी जांच की गई है। फिर सभी को भोजन के पैकेट देकर भोजन करवाया गया।
Tags
burhanpur