जहां से सारी संभावनाएं समाप्त होती है - वहीं से रोटरी की सेवाएं शुरू होती है - गजेंद्र नारंग | Jaha se sari sambhavnae samapt hoti hai wahi se rotary ki seva shuru hoti hai

जहां से सारी संभावनाएं समाप्त होती है - वहीं से रोटरी की सेवाएं शुरू होती है - गजेंद्र नारंग

जहां से सारी संभावनाएं समाप्त होती है- वहीं से रोटरी की सेवाएं शुरू होती है - गजेंद्र नारंग

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - महाकाल की नगरी उज्जैन में रोटरी 3040 मंडल का प्रतिज्ञान ट्रेनिंग सेमिनार एक निजी होटल में आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में रोटरी मंडल के 95 क्लब के सैकड़ों रोटेरियन ने प्रतिज्ञान आयोजन में सेवा के साथ समर्पण के भाव व रोटरी के कार्यो को ओर गहराइयों से जानने के लिए सेमिनार में शिरकत की। उज्जैन ग्रेटर रोटरी क्लब के आतिथ्य आयोजन में विशेष रुप से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर धिरेन्द्र दत्ता, डी.टी.अतुल गारवो डी.जी.इ.,गजेंद्र नारंग,रोटेरियन प्रथम महिला सार्थीका नारंग , डी.जी.एन कर्नल मिश्रा, पी.डी.जी विनय कुलकर्णी 3131 डी .जी .इ.रश्मि कुलकर्णी, पी.डी.जी. दर्शन सिंह गांधी, पी.डी.जी. नरेंद्र जैन पी.डी.जी.जामिन हुसैन के गौरवशाली प्रतिज्ञान का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया।सेमिनार का स्वागत भाषण उज्जैन क्लब के अध्यक्ष विनोद शर्मा, यशवंत जैन ने किया रोटरी 3040 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर धीरेंद्र दत्ता ने रोटरी के प्रत्येक सेवा कार्यो में कंधे से कंधा मिलाकर रोटरी सेवाओं के कार्य करने की बात कही। रोटरी क्लब के अतुल गारवो ने सेवा का व्रत धारा अर्पित जीवन सारा एवं कोशिश करने वालों की हार नहीं होती जैसे विशेष बातें पर उत्साहवर्धक उद्बोधन दिया।रोटेरियन पास डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गजेंद्र नारंग ने रोटरी को और भी मजबूत करने व आगामी वर्ष में  रोटरी मेंबर्स शिप को 3040 तक ले जाने मेंबरशिप बढ़ाने एवं पब्लिक रिलेशनशिप के साथ प्रत्येक सेवा कार्य एवं आगामी आने वाले वर्ष 20/21 रोटरी सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डी.जी.एन कर्नल मिश्रा ने विशेष अतिथि विनय कुलकर्णी का परिचय देते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा संकल्प की बात कही तो वही पी.डी.जी विनय कुलकर्णी ने रोटरी फाउंडेशन को मजबूत बनाने एवं प्रेरक संदेश कहानी बताते हुए किस तरह से रोटरी फाउंडेशन को मजबूत करना है उस बात पर जोर दिया पी.पी. रमेश साहो ने मिले सुर मेरा तुम्हारा टीमवर्क व संगठन में ही शक्ति की बात कही। वही विशेष अतिथि के रूप डी.जी.इ रश्मि कुलकर्णी ने रोटरी को इस तरह से जीना है एवं सद्भावना पूर्ण मैत्री भाव से किस तरह से कार्य करना है।उन बातों पर जोर दिया उक्त समस्त रोटेरियन अतिथयो ने अपने अलग अंदाज में अपने भाव प्रस्तुत किए। वहीं हास्य कवि दिनेश दिग्गज ने भी सेमिनार में समा बांधा। उक्त आयोजन अलग-अलग सभाकक्ष में चार कार्यशाला भी आयोजित की गई जिसमें रोटरी फाउंडेशन रोटरी मेंबरशिप रोटरी कम्युनिटी एवं रोटरी ओवरव्यू जैसे विशेष मुद्दों पर सेमिनार आयोजित किया गया। पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गजेंद्र नारंग ने वर्ष 20/21 आने वाले वर्ष की भूमिका बताते हुए मजबूती के साथ कार्य करने की बात शुभकामनाओं सहित कहीं।

जहां से सारी संभावनाएं समाप्त होती है- वहीं से रोटरी की सेवाएं शुरू होती है - गजेंद्र नारंग

रोटरी क्लब अपना मेघनगर के 7 रोटेरियन को मिला डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व

मानव सेवा ही माधव सेवा के कार्यों के लिए संकल्पित व हमेशा सेवा में तत्पर रहने वाले रोटरी क्लब अपना के रो. भरत मिस्त्री को हेल्थ कैंप मंडल चेयरमैन रो. बहादुर सिंह चौहान प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ मंडल चेयरमेन,रो विनोद बाफना झोन 12 स्किल डेवलपमेंट चेयर, रो जयन्त सिंघल झोन 12 लिटरेसी चेयर, महेश प्रजापत झोन 12 फाउंडेशन चेयर,  निलेश भानपुरिया पब्लिक रिलेशन झोन चेयर पद की जिम्दारियों दी वही उक्त समस्त पदाधिकारियों ने उज्जैन आयोजित प्रतिज्ञान ट्रेनिंग में सिरकत की व आगामी वर्ष 20/21 में रोटरी सेवा की समस्त जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का संकल्प भी लिया। प्रतिज्ञान ट्रेनिंग सेमिनार का मंच संचालन विजय मूंदड़ा ने मधुर आवाज में किया आभार पास्ट डिस्ट्रिक्ट सचिव अक्षत गुप्ता ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post