कोरोनो वायरस को लेकर मुस्लिम समाज ने पारम्परिक उर्स किए निरस्त | Corona virus ko lekar muslim smaaj ne paramparik urs kiye nirast

कोरोनो वायरस को लेकर मुस्लिम समाज ने पारम्परिक उर्स किए निरस्त


आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - शुक्रवार को स्थानिय जामा मस्जिद मंे प्रभारी शहर काजी के निर्देश जामा मस्जिद के पेश इमाम ने कोरोना से निपटने के बारे मंे जानकारी दी गई। साथ ही नमाज के बाद इस बिमारी से देश के हर नागरिक के बचे रहने के लिए विशेष दुआ की गई।  प्रभारी काजी सैयद हनीफ मिया ने बताया कि पुरी दुनिया इस माहमारी से निपटने के प्रयास कर रही है। अल्लाह का लाख लाख शुक्र है कि अभी हमारे प्रदेश में इस बिमारी ने ज्यादा पैर नही पसारे है। लेकिन हमंे इस बिमारी से डरने की जरूरत नही है। अल्लाह की जात पर पुरा भरोसा है, इस बिमारी से हमें बचा कर रखेगा ओर इस बिमारी से डरने की जरूरत नही है। लेकिन सर्तकता बहुत जरूरी है। हमंे प्रशासन की गाईड लाईन के तहत एहतियात बरतना बहुत जरूरी है। पुरा मुस्लिम समाज प्रशासन के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। प्रशासन हमंे जैसे निर्देश देगा हम उसका पालन करंेगे। मस्जिद मंे नमाजियांे को बताया कि भीड़ वाले क्षेत्र मंे जाने से बचे, घरो के आस पास व अपने घरो मंे सफाई पर विशेष ध्यान दे। बार बार अपने हाथ धोवे। सर्दी, खासी व बुखार हो तो तुरंत ही डाक्टर को दिखाए। बहुत ज्यादा जरूरी हो तो ही कोई यात्रा करे। वही आलीराजपुर ओर नानपुर के परमरागत उर्स भी निरस्त कर दिए गए है।।                 

Post a Comment

Previous Post Next Post