कोरोना से जंग: सरकार ने किए ये बड़े इंतजा
*नवोदय विद्यालय के छात्रावास को बनया जाएगा आइसोलेशन कैंप*
*- नगर निगम जुटा रहा शहरी क्षेत्रों के हॉस्टल की जानकारी*
*- अन्य स्कूलों में भी आवश्यक जानकारी जुटाने के निर्देश दिए*
जबलपुर (संतोष जैन) - कोरोना वायरस (कोविड-19) से जंग में सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर इंताजम किए जा रहे हैं। जिससे आपत स्थितियों में किसी भी तरह की समस्या नहीं हो। अस्पतालों में जगह की कमी को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रलाय ने 'कैम्पस फॉर आइसोलेशन, मेडिकल फैसिलिटीÓ के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालयों को तैयार करने का निर्णय किया है। इसमें जबलपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय भी शामिल है। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के चीफ सेके्रट्री ने जवाइर नवोदय विद्यालय को जरूरत और आवश्यकता के अनुसार आइसोलेशन हेल्थ सेंटर में तब्दील करने की अनुमति दी है। स्कूल प्रबंधन को इस आशय का पत्र भी मिल गया है।
जबलपुर 500 बेड का हॉस्टल
जवाहर नवोदय विद्यालय में 500 छात्रों का सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल है। हॉस्टल में छात्र-छात्राओं के लिए 500 बेड हैं। कई बड़े हॉल भी हैं। प्रत्येक हॉल में 20 बेड लगाए जा सकते हैं।
*स्कूल दूर होने से मरीज भी सुरक्षित*
नवोदय विद्यालय शहर से दूर स्थित होने के कारण यहां बाहरी इंटरफियर नहीं होगा। यहां भर्ती मरीज भी कैम्पस से बाहर नहीं जा सकेंगे। इससे मरीजों की मॉनीटरिंग में भी आसानी होगी।
43 विद्यालयों को निर्देश
मध्यप्रदेश में 43 और देशभर में 645 जवाहर नवोदय विद्यालय हैं। इनमें से 570 विद्यालय स्वयं के परिसर में संचालित हैं। 75 विद्यालयों का संचालन अस्थाई परिसर में हो रहा है। स्कूल प्रबंधन को किसी भी परिस्थिति में तैयार रहने के लिए कहा गया है।
जिले में 189 निजी व सरकारी अस्पताल
छात्राओं-महिलाओं के हॉस्टलों में व्यवस्थाओं को बेहतर कराने के साथ ही आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी। सरकारी से लेकर निजी हॉस्टल में अधीक्षक,संचालकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करना आवश्यक होगा। प्रदेश शासन के निर्देश पर शहर में संचालित 189 निजी व सरकारी हॉस्टल की सूची तैयार कर ली गई है। सभी हॉस्टल में पलंग से लेकर भोजन, पानी की व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है। निगम के राजस्व अधिकारी डॉ. दीपनारायण मिश्रा व उनकी टीम ने हॉस्टल की सूची तैयार की है।
*- विभागीय तैयारी पूरी*
जवाहर नवोदय विद्यालय जबलपुर के प्रचार्य केजी मलिकार्जन के अनुसार अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर वाले स्कूलों को आइसोलेशन कैम्प के लिए चुना गया है। यदि जिला प्रशासन हमारे स्कूल को कैम्पस फॉर आइसोलेशन फैसिलिटी बनाता है, पूरा सहयोग करेंगे।
Tags
jabalpur