कोरोना महामारी से पीडित ओर आवश्यक मंद लोगो के लिये खाद्यान्न सामग्री घर घर जाकर भाजपाईयो ने की एकत्रित | Corona mahamari se pidit or avashyak mand logo ke liye khadany samgri

कोरोना महामारी से पीडित ओर आवश्यक मंद लोगो के लिये खाद्यान्न सामग्री घर घर जाकर भाजपाईयो ने की एकत्रित

कोरोना महामारी से पीडित ओर आवश्यक मंद लोगो के लिये खाद्यान्न सामग्री घर घर जाकर भाजपाईयो ने की एकत्रित

झाबुआ (मनीष कुमट) - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के आदेश पर झाबुआ नगर के 18 ही वार्डो व मोहल्लो मे भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी कोरोना महामारी से पीडित ओर आवश्यक मंद लोगो के लिये खाद्यान्न सामग्री घर घर जाकर एकत्रित कर रहे है। ओर वह सामग्री बाद मे जरुरतमंदो को वितरित की जा रही है। सिद्वेश्वर कालोनी मे भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष अजय पोरवाल ओ पी राय पाषर्द नरेन्द्र राठोरिया सहित अन्य कार्यकर्ता घर घर पहुचकर सामग्री एकत्रित कर रहे है तो वही वार्ड नंबर 12 मे भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार नगर उपाध्यक्ष अंकुर पाठक सचिन वाणी कीर्ति भावसार सामग्री एकत्रित करने मे लगे है। इसी प्रकार वार्ड क्र0 4 मे नगर महामंत्री नाना राठौर ओर उनकी टीम इस कार्य मे लगी है। इसी प्रकार नगर के अन्य वार्डो के अंतर्गत आने वाले मोहल्लो मे भी घर घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता सामग्री एकत्रित करेगे। उक्त जानकारी भाजपा मिडिया प्रभारी द्वारा हमारे प्रतिनिधि को दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post