पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 40 हज़ार रू. जप्त किया
जबलपुर (संतोष जैन) - नशे एवं मादक पदार्थ पर रोक लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री ललित शाक्यवार जी द्वारा थाना प्रभारी एनकेजे उपनिरीक्षक अनिल काकडे को निर्देशित किया गया जो श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे द्वारा दौरान रोड पेट्रोलिंग के मय टीम के द्वारा नंदनी गढ़वाल पति संतोष गढ़वाल उम्र 35 साल निवासी बजरंग कॉलोनी को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 4 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 40000 रू. जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 140/20 धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट कायम किया जाकर आरोपिया को न्यायालय पेश किया गया इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल काकडे , स उ नि महेन्द्र बेन आर. अजय प्रताप सिंह, ताहिर खान, योगेंद्र सिंह महिला आरक्षक वंदना एवं सरोज पिल्ले रहे।
Tags
jabalpur
