फसल ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र में 3652 किसानों का 24 करोड 66 लाख रुपए ऋण हुआ माफ - प्रभारी मंत्री बघेल | Fasal rinn mafi yojna ke dusre charan main alirajpur vidhanasabha

फसल ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र में 3652 किसानों का 24 करोड 66 लाख रुपए ऋण हुआ माफ - प्रभारी मंत्री बघेल

विभिन्न योजनाओं के सैकडो हितग्राहियो को किया लाभांवित

फसल ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र में 3652 किसानों का 24 करोड 66 लाख रुपए ऋण हुआ माफ - प्रभारी मंत्री बघेल

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिले में क्रमबद्ध तरीके से किसानों का ऋण माफ किया जा रहा है, अब तक 5352 किसानों का 34 करोड 27 लाख रुपए ऋण माफ किया जा चुका है। शेष 2370 किसानों का कर्जा तीसरे चरण में माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार किसानों को दिया गया वादे सहित हर वादा पूरा करेगी। आपके युवा विधायक मुकेश पटेल जिले के किसानों को लेकर हमेशा चिंतित रहते है। डही उद्वहन सिंचाई परियोजना में उनके आग्रह पर सोंडवा के 5 गांवों को जोडा गया। पटेल ने चिंता जताई की सोंडवा व कट्‌ठीवाडा के 150 गांव के लिए सिंचाई की सुव्यवस्थित योजना बनाकर आदिवासी किसानों को 12 महीने सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिस पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। ये बात जिले के प्रभारी मंत्री और नर्मदा घाटी विकास व पर्यटन मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल ने कृषि उपज मंडी प्रांगण में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों को कही।

फसल ऋण माफी योजना के दूसरे चरण में आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र में 3652 किसानों का 24 करोड 66 लाख रुपए ऋण हुआ माफ - प्रभारी मंत्री बघेल

दूसरे चरण में आलीराजपुर के 3652 किसानों का 24 करोड 66 लाख रुपए कर्जा हुआ माफ

कार्यक्रम में विधायक पटेल ने कहा मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार मानते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जय किसान ऋण माफी योजना के तहत आज आलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के 3652 किसानों का 24 करोड 66 लाख रुपए कर्जा माफ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कुर्सी संभालते ही वादे के अनुसार किसानों का कर्जा माफ किया। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने 50 हजार रुपए तक का कर्जा माफ करने की घोषणा के बाद भी कर्जा माफ किया। 15 साल तक उन्होने किसानों के साथ धोखा किया। भाजपा नेता झूठे आरोप लगाकर किसानों का कर्जा माफ नहीं होने का दुष्प्रचार करते है जबकि इस योजना के तहत भाजपा के कार्यकर्ता व नेता भी कर्जा माफी का लाभ ले रहे है। उन्होने मदद योजना के तहत 50 किलो व 1 क्विंटल अनाज, गांव में सामूहिक उपयोग के लिए वितरण। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीबो व आम जनता के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता की हर समस्या के निराकरण लिए कांग्रेस सरकार काम कर रही है। किसी प्रकार की समस्या हो तो मुझे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक कलावती भूरिया सहित हर कांग्रेस जनप्रतिनिधि के बताएं, उसका निराकरण किया जाएगा।

शिवराज ने किसानों को छला, कांग्रेस सरकार जन जन की सरकार

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने किसानों को छला और धोखा दिया, किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा की लेकिन कर्जा माफ नहीं किया। कांग्रेस सरकार जन जन की सरकार है। कांग्रेस सरकार अपने वादे के मुताबिक किसानों का कर्जा माफ कर रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

भाजपा शासन में जनता थी त्रस्त

नपाध्यक्ष सेना पटेल ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश किसानों की आत्महत्या, महिला अपराध और बेरोजगारी में नंबर एक पर पहुंच गया था। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी थी। आज मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुंखी विकास की और अग्रसर है। सभा में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बर्तन, अनाज, ट्राइसिकिल का वितरण किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मदद योजना के 10 गांवों के प्रतिनिधियों के 25-25 हजार रुपए के बर्तन सेट, दिव्यांग हितग्राहियो को ट्राइसिकिल वितरण, मदद योजना में पात्र हितग्राहियों को अनाज वितरण सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में किसान, ग्रामीण, अधिकारी, कर्मचारी सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।  


Post a Comment

Previous Post Next Post