लोक संस्कृति पर्व भगोरिया की 3 मार्च से होगी शुरुआत, तैयारियों में जुटा अंचल | Lok sanskrati parv bhagoriya ki 3 march se hogi shuruat

लोक संस्कृति पर्व भगोरिया की 3 मार्च से होगी शुरुआत, तैयारियों में जुटा अंचल

लोक संस्कृति पर्व भगोरिया की 3 मार्च से होगी शुरुआत, तैयारियों में जुटा अंचल

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - झाबुआ - अलीराजपुर लोक संस्कृति के पर्व 2020 के भगोरिया की शुरुआत 3 मार्च से हो रही है। इस दौरान झाबुआ जिले में 36 तो अलीराजपुर जिले में 24 स्थानों पर मेले लगेंगे। इन मेलों में झाबुआ आलीराजपुर जिले में पूरे सप्ताह हाट बाजारों में आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। हाट बाजारों में आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत की विपुलता का सम्मिलित समारोह नजर आएगा। ढोल की गूंज और मांदल की हुल्लड के साथ थाली की खनक पर लयबद्ध थिरकन करते आदिवासी युवाओं की टोलियां उत्सव के उत्साह को प्रकट करती दिखेगी। भगोरिया मेला शुरू  होने के साथ ही जिलेभर के व्यापारियों ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है।  किराना व्यापारी, कपड़ा व्यापारी को भी आगामी भगोरिया व होली के पर्व के दृष्टिगत  व्यापार फिर से गुलजार होंगे ऐसी उम्मीद के साथ तैयार है। 

लोक संस्कृति पर्व भगोरिया की 3 मार्च से होगी शुरुआत, तैयारियों में जुटा अंचल

गौरतलब है कि हाल फिलहाल जिलेभर के ग्रामीण काम की तलाश में पलायन कर गए हैं एवं झाबुआ जिले के श्रमिक गुजरात-राजस्थान तथा मप्र के शहरों में श्रम कर रहे हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक जिले के श्रमिक फिर से अपने गांवों की ओर रुख करेंगे तथा भगोरिया व होली पर्व का परंपरागत पर्व पर उल्लास देखने को मिलेगा। 3 से 9 मार्च तक चलने वाले भगोरिया पर्व में जिले में ग्रामीणों का हुल्लड़ देखने को मिलेगा। हाट बाजारों में झूले-चकरी लगाने वाले व्यावसायिकों ने भी अपने स्तर पर तैयारी में जुटे हैं। वहीं भगोरिया पर्व के पश्चात रंगों का पर्व होली होगा जिसमें ग्रामीण मदमस्त होकर त्योहार मनाएंगे। 


*झाबुआ जिले में यहां लगेंगे भगोरिया मेले*

3 मार्च पिटोल, खरड़ू बड़ी, थांदला, तारखेड़ी, बरवेट। 4 मार्च कल्याणपुरा, मदरानी, ढेकल। 5 मार्च पारा, हरिनगर, सारंगी, समोई, चेनपुरा। 6 मार्च भगोर, बेकल्दा, मांडली, कालीदेवी। 7 मार्च मेघनगर, राणापुर, बामनिया, झकनावदा, बलेड़ी। 8 मार्च  झाबुआ, ढोलियावाड़, रायपुरिया, काकनवानी। 9 मार्च पेटलावद, रंभापुर, मोहनकोट, कुंदनपुर, रजला।


*अलीराजपुर जिला*

3 मार्च बखतगढ़,आंबुआ,अंधारवड़। 4 मार्च बरझर, उमरकोट, माछलिया, करवड़, बोड़ायता, चांदपुर, बोरी, खट्टाली। 5 मार्च फूलमाल, सोंडवा, जोबट। 6 मार्च  कढीवाड़ा, वालपुर, उदयगढ़। 7 मार्च बलेड़ी, नानपुर, उमराली। 8 मार्च छकतला, सोरवा, आमखूंट, झीरण, कनवाड़ा, कुलवट। 9 माच आलीराजपुर, चंद्रशेखर आजाद नगर, बड़ागुड़ा, मेंडवा।

Post a Comment

Previous Post Next Post