कांग्रेस सरकार ने चलवा दिया भाजपा विधायक पाठक के 12 साल पुराने रिज़ॉर्ट पर बुलडोजर | Congress sarkar ne chalwa diya bhajpa vidhayak pathak ke 12 saal purane

कांग्रेस सरकार ने चलवा दिया भाजपा विधायक पाठक के 12 साल पुराने रिज़ॉर्ट पर बुलडोजर
    
कांग्रेस सरकार ने चलवा दिया भाजपा विधायक पाठक के 12 साल पुराने रिज़ॉर्ट पर बुलडोजर

मध्यप्रदेश/भोपाल (संतोष जैन)  - मध्यप्रदेश में मचे बवाल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है की आज सुबह भाजपा विधायक संजय पाठक के बांधवगढ के रिज़ॉर्ट पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की हैं। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने सुबह अतिक्रमण के नाम पर 12 साल पुराने रिज़ॉर्ट का आधा हिस्सा गिरा दिया हैं। 

दरअसल, कमलनाथ सरकार बीजेपी विधायक संजय पाठक के आपरेशन मिडनाइट में शामिल होने पर भड़की हुई हैं। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उन पर कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का आरोप भी लगा चुके हैं। मामा जा रहा है की इन सबको देखते हुए प्रदेश सरकार ने ये बड़ी कार्यवाही की हैं। 

अब सरकार की इस कार्यवाही से प्रदेश की सियासत और गरमा सकती हैं। उम्मीद जताई जा रहीं है की भाजपा विधायक संजय पाठक, कमलनाथ सरकार पर इसका ज़ोरदार पलटवार कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post