विधायक के खिलाफ आक्रोश रैली निकाल कर एसडीएम कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन | Vidhayak ke khilaf akrosh raily nikal kr sdm karyalaya pr sopa gyapan

विधायक के खिलाफ आक्रोश रैली निकाल कर एसडीएम कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन


सौंसर (गयाप्रसाद सोनी) - आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा सौसर नागपुर छिंदवाड़ा मेन रोड से एक,सौंसर विधायक के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई,आपको बता दें की विगत दिनों सौंसर के मोहगांव चौराह पर शिवाजी महाराज की मुर्ति को रात में हटाया गया था,जिसकी चर्चा, केन्द्र स्तर तक गरमा गई थी,,और शिवाजी जयन्ती पर पुनः इसी स्थान पर मुर्ति नगर पालिका द्वारा स्थापित कर दी गई,, लेकिन सौंसर विधायक ने अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह दिया था की भाजपा अगर कोई भी कांग्रेस के कार्यकर्ता पर भाजपा कार्यकर्ता उंगली उठायेगें तो बाल की खाल लोंच लेंगे,,रेत चोरी,और अन्य भ्रष्टाचार भाजपा के शासनकाल में ज्यादा हुये है,, जिस पर भाजपाई भड़के हुये है,और सुनाओ सर के सोशल मीडिया के रूपों में एक दूसरे की टीका टिप्पणी को लेकर जमकर, चैटिंग चल रही है,, शांत रहने वाला मौहोल भी भड़कते नजर आ रहा है,,आज यह आक्रोश रैली निकाली है,जिसमें तरह-तरह की नारेबाजी भी की गई, रैली  बस स्टैंड होते हुए सौसर एसडीएम कार्यालय  पहुंची,और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया,,, इसमें पूर्व विधायक नानाभाऊ मोहोड,,पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष-राजु परमार, पुर्व निगम उपाध्यक्ष- संतोष जैन,,, जनपद अध्यक्ष-पल्लवी भुते,, आदि भारतीय जनता पार्टी के नेता ,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुये।

Post a Comment

Previous Post Next Post