अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक संपन्न | Upper collector ko adhyakshata main samay sima bethak

अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक संपन्न

अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक संपन्न

जबलपुर (संतोष जैन) - अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़ की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक का आयोजन सोमवार 17 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुनील दुबे सहित सभी जिला अधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़ द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार योजना, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई ,पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों एवं प्रभारी मंत्री के दौरों एवं उनके कार्यालय से प्राप्त पत्रों में की गई विभागवार कार्यवाही की समीक्षा की गई। उन्होंने सी एम हेल्पलाइन मे 100 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार संबंधित शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर शिकायत के निराकरण के निर्देश दिये | इसी तरह आपकी सरकार आपके द्वार योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को इनके तत्काल निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी विकासखण्ड स्तरीय शिविरो के आयोजन शीघ्र अति शीघ्र सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें

Post a Comment

Previous Post Next Post