राजस्व सरकार आपके द्वार अभियान का आज हुआ आगाज | Rajasv sarkar apke dwar abhiyaan ka aaj se agaz

राजस्व सरकार आपके द्वार अभियान का आज हुआ आगाज

जिले के पंचायत मुख्यालय में आयोजित शिविरों मे होगा राजस्व प्रकरणों का निराकरण

राजस्व सरकार आपके द्वार अभियान का आज हुआ आगाज

जबलपिर (संतोष जैन) - कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशन मे जिले के किसानों की समस्या के त्वरित निराकरण एवं ग्रामीणों की सुविधा हेतु राजस्व प्रकरणों के मौके पर त्वरित निराकरण हेतु  17 से 22 फरवरी तक "राजस्व सरकार- आपके द्वार’’ अभियान चलकर ग्रामवार शिविर आयोजित किये जा रहे है | इस सम्पूर्ण सप्ताह किसानों एव आम जनों  की सुविधा हेतु राजस्व विभाग से जुड़े फौती नामांतरण, अविवादित बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य प्रकरणों के ग्राम स्तर मे निराकरण के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान मानधन योजना से जुडी कार्यवाही राजस्व विभाग, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के साथ अन्य संबंधित विभाग के मैदानी अमले द्वारा  शिविर ग्रामवार  आयोजित कर किसानों की समस्या का निदान करने के साथ ही किसान हितेषी योजना से पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाएगा  |  

आज 17 फरवरी से प्रारंभ हुए अभियान के बेहतर क्रियान्वहन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख, नायब तहसीलदार, राजस्‍व निरीक्षक औचक रूप से अपने कार्यक्षेत्र की किसी ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं का निराकरण किया जा रहा है | जो ग्राम स्‍तरीय अधिकारियों के कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा ग्रामवासियों से राजस्‍व संबंधी शिकायतों के निराकरण की स्थिति जानेंगे । इसी तरह जिले के सभी पटवारीगण, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक अपने कार्यक्षेत्र की ग्राम पंचायत मुख्‍यालय में उपस्थित रहकर ग्रामवासियों की राजस्‍व संबंधी शिकायतों का निराकरण करेंगे । जिले के नागरिकों से अपील है कि राजस्‍व संबंधी अपनी शिकायत का समाधान करने हेतु अपने पंचायत क्षेत्र हेतु नियत दिवस में उपस्थित होकर राजस्‍व सरकार आपके द्वारा का लाभ उठायें ।

Post a Comment

Previous Post Next Post