तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन
झाबुआ (मनीष कुमट) - शहर से सटे ग्राम मिंडल में जिला होमगार्ड कार्यालय पर तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम दिन 21 फरवरी, शुक्रवार को महाषिवरात्रि के पावन पर्व पर कार्यालय परिसर में षिव परिवार की स्थापना की गई। इस अवसर पर रूद्र यज्ञ का आयोजन हुआ। समस्त कार्यक्रम के आयोजक एवं सूत्रधार होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर भारततसिंह रहे। इसके अलावा तीन दिवसीय कार्यक्रम में विषेष रूप से विभाग के डिस्ट्रीक्ट कमांडेट गुलाबसिंह, प्लाटून कमांडर सीएल कटारे, नायक होमगार्ड शांतिलाल सहित समस्त होमगार्ड सैनिक एवं होमगार्ड परिवारजनोंं की सहभागिता रहीं। तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव ज्योतिष षिरोमणी, कर्मकांड आचार्य पं. द्विजेन्द्र व्यास के सानिध्य में सा-आनंद एवं धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
शिव परिवार की हुई स्थापना
वहीं रूद्र यज्ञ एवं अन्य समस्त धार्मिक आयोजनों की विधि को सफल बनाने में पं. विनोद दुबे पं. मूरलीधर एवं पं. कुलदीप व्यास उज्जैन, पं. मनोज दवे, पं. संतोष उपाध्याय एवं पं. मुकेष व्यास नागदा आदि का सराहनीय सहयोग रहा। महाषिवरात्रि पर्व पर रूद्र यज्ञ के साथ षिव परिवार की स्थापना हुई। इस अवसर पर अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अजय रामावत ने भी शामिल होकर लाभ लिया।
Tags
jhabua
