स्वयं का रोजगार स्थापित कर अपने पांव पर खड़ा है दीपक | Swayam ka rojgar shthapit kr apne panv pr khada hai deepak

स्वयं का रोजगार स्थापित कर अपने पांव पर खड़ा है दीपक

स्वयं का रोजगार स्थापित कर अपने पांव पर खड़ा है दीपक

उज्जैन (रोशन पंकज) - आजकल जहां युवा सरकारी नौकरी के पीछे भागते हैं, वहीं बड़नगर तहसील के ग्राम भाटपचलाना के युवा श्री दीपक पांचाल ने मोटर बाइंडिंग का कार्य शुरू कर न केवल स्वयं के लिये रोजगार स्थापित किया है, बल्कि अपने यहां दो अन्य व्यक्तियों को भी काम दे रखा है। खुद के काम से प्रतिमाह आठ हजार से अधिक रुपये कमा रहे हैं।

ग्राम मलोड़ा के श्री दीपक पांचाल को मोटर बाइंडिंग कार्य का अच्छा अनुभव था और वे इस काम को रूचिपूर्वक कर रहे थे, किन्तु धन के अभाव में वे स्वयं का काम-काज स्थापित नहीं कर पा रहे थे। स्वयं के रोजगार को प्रारम्भ करने के लिये उन्होंने जिला हाथकरघा कार्यालय में सहायक संचालक श्री अखिलेश उपाध्याय से सम्पर्क किया और बताया कि वे वर्तमान में बाइंडिंग का कार्य अन्य किसी दुकान पर जाकर जॉबवर्क के रूप में कर रहे हैं और इससे उन्हें मात्र तीन हजार रुपये की आय हो रही है। दीपक पांचाल से हाथकरघा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत आवेदन करवाया गया। बैंक द्वारा उन्हें 70 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। इसमें 30 हजार रुपये की मार्जिन मनी दी गई। दीपक अपने काम-काज से आज खुश है और उन्होंने अपनी आय में वृद्धि भी कर ली है साथ ही दो लोगों को सहायक के रूप में रखा है और उनको रोजगार दे रहे हैं। दीपक पांचाल बताते हैं कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से न केवल उन्हें नई राह मिली है, बल्कि वे सोच रहे हैं कि धीरे-धीरे उनका काम बढ़ता जायेगा और साथ ही आय भी बढ़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post