शिवरात्री के पावन पर्व पर सभी शिवालयों में लगी भक्तो की भीड़ | Shivaratri ke pavan parv pr sabhi shivalayo main lagi bhakto ki bheed

शिवरात्री के पावन पर्व पर सभी शिवालयों में लगी भक्तो की भीड़


अंजड़  (शकील मंसूरी) - आज नगर अंजड़ में शिवरात्री के पावन पर्व पर नगर अंजड़ के सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तो की भारी भीड़ मन्दिरो में रही  भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भक्तो ने  प्रभु से  सुखशांती की कामना की नगर के प्राचीन मंदिर विवरेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तो की भारी भीड़ रही दोपहर 2 बजे  भगवान विवरेश्वर महादेव का आकर्षक डोला  नगर के प्रमुख  मार्गों से निकला जिसका जगह जगह पुष्पवर्षा कर भक्तो ने स्वागत किया और भक्तो ने पूजा अर्चना की  स्थानीय  गांधी चौक में मंच लगाकर नगरपरिषद के द्वारा मंचा लगाकर  शिव डोले का स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष  श्रीमती सन्तोष पाटनी,  शेखरचन्द पाटनी, ने अपनी पूरी परिषद के सभी पार्षदों , एव नगरपालिका के सभी कर्मचारियों  के साथ किया एव नगर में सुख शांति  की कामना की  नगर पालिका द्वारा सभी भक्तों के लिए फल वितरित किये गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post