सपाक्स पार्टी का निर्णय इंदौर नगर निगम चुनाव लड़ेगी
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - इंदौर सपाक्स पार्टी इंदौर की संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सपाक्स पार्टी इंदौर नगर निगम चुनाव में अधिक से अधिक वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारेगी। आज की मीटिंग में पूर्व में विधानसभा चुनाव में खड़े हुए सपाक्स पार्टी के प्रत्याशियों का सम्मान किया गया। मध्य प्रदेश सपाक्स पार्टी अध्यक्ष श्री सुरेश शुक्ला जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुचित्रा दुबे , प्रदेश सचिव सतीश शर्मा , प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत जोशी , प्रदेश वित्तीय संयोजक चर्चिल जैन , जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, सचिव चक्रेश जैन, संगठन मंत्री मुकेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष श्री गौरव शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री अशोक मिश्रा, उपाध्यक्ष सुनील देवड़ा, सह मीडिया प्रभारी श्री शिव कुमार मिश्रा, वार्ड अध्यक्ष रामदेव बनर्जी, वार्ड अध्यक्ष मनोज शुक्ला, सुमित श्रीवास्तव, रेखा सोलंकी व अन्य सपाक्स साथी उपस्थित थे। जानकारी सपाक्स के उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने दी।
Tags
dhar-nimad