समय-सीमा की बैठक में प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
शहडोल (अरविन्द द्विवेदी) - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिले के विभागीय अधिकारियों की समय-सीमा की बैठक लेकर निर्देशित किया कि समय-सीमा के प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने की पालन की जाए। बैठक में विभागों के लंबित पत्रों के निराकरण हेतु संबंधितों के स्मरण पत्र भेजने के निर्देश दिए गए, साथ ही न्यायालयों के कन्टेंम्ट प्रकरणों की समीक्षा करते हुए इन प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष रूचि लेकर कार्यवाही करने के लिए कहा गया।
बैठक में जिले के नगरीय निकायों के क्षेत्रों में वैध कालोनियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई तथा रेडक्रास सोसाइटी द्वारा दिव्यांग सहायता केन्द्र संचालन हेतु सिविल सर्जन सह अधीक्षक से उप संचाल सामाजिक न्याय को समन्वय बनाकर केन्द्र शीघ्र संचालित कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में फसल बीमा के प्रकरणों के सत्यापन की चर्चा एवं कैम्प लगाकर प्रकरणों के निराकरण करने हेतु निर्देश कृषि विभाग के अधिकारी को दिए गए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री के0के0 पाण्डेय एवं श्रीमती पूजा मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकरी उपस्थित थें।
Tags
dhar-nimad
