खनिज विभाग द्वारा अवैध पत्थर परिवहन करते पाए जाने पर किया तीन ट्रैक्टरों को जप्त
अनूपपुर (अरविन्द द्विवेदी) - जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत डोगरियां से अवैध पत्थर उत्तखनन की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज खनिज विभाग अनूपपुर द्वारा डोगरियां में दबिश दी गई, जिसके दौरान तीन ट्रैक्टरों में अवैध पत्थर लोड था, एवं परिवहन करते पाए जाने पर खनिज विभाग अनूपपुर के खनिज अधिकारी पी पी राय और खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा के द्वारा तीनों टैक्टरों क्रमशः एम पी 65 एए 1832 और दो गाडियां बिना नंबर की पाई गई। तीनों गाडियों के चालक बलराम, ओमकार व भवन सिंह को पकड़ गया। वहीं इस पत्थर परिवहन से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं किये जाने पर तीनों ट्रैक्टरों पर गौण खनिज अधिनियम के तहत खनिज विभाग के द्वारा कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही के पश्चात ग्राम छतई में नदी के किनारे अवैध रूप से कोयला निकालने वाले स्थानों का भी खनिज अधिकारियों व थाना प्रभारी बिजुरी के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। भविष्य में कोयला खनन व इसका परिवहन ना हो, इस पर विशेष रूप से पहल करने की बात पर जोर दिया गया।
Tags
dhar-nimad
