सहकारिता मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया गया | Sahakarita mantri ka swagat evam samman kiya

सहकारिता मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया गया
सहकारिता मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया गया

उज्जैन (रोशन पंकज) - जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उज्जैन के परिसर में सहकारिता, संसदीय कार्य एवं सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ.गोविन्द सिंह के पहुंचने पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उज्जैन के प्रशासक श्री अजीतसिंह के द्वारा समारोहपूर्वक उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में विधायक श्री दिलीपसिंह गुर्जर, श्री रामलाल मालवीय, श्री महेश परमार, श्री मुरली मोरवाल,  पूर्व सांसद श्री सत्यनारायण पंवार, पूर्व विधायक श्री बटुकशंकर जोशी, श्री राजेन्द्र भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री करण कुमारिया, सर्वश्री महेश सोनी, कमल पटेल, अनन्तनारायण मीणा, विवेक गुप्ता, रवि राय, आजाद यादव, विवेक यादव, साहिल देहलवी, बीनू कुशवाह, जयसिंह दरबार, आजम खान सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रशासक श्री अजीतसिंह ने दिया।

सहकारिता मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया गया

अपने स्वागत के उत्तर में सहकारिता मंत्री डॉ.गोविन्द सिंह ने कहा कि हमने सर्वमान्य व्यक्ति को उज्जैन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का प्रशासक नियुक्त किया है। डॉ.सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने जब काम-काज शुरू किया तब प्रदेश पर एक लाख 87 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था। प्रदेश में सहकारिता आन्दोलन तबाह हो चुका था, लेकिन वर्तमान सरकार पुन: सहकारिता की जड़ें जमाने की कोशिश कर रही है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों के ऋण माफ होने की कार्यवाही हो रही है। हमारी सरकार वचन पत्र की एक-एक लाइन का पालन करेगी। उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं के खिलाफ चलाये गये अभियान को गति देने के लिये वे यहां उज्जैन आये हैं। सहकारी गृह निर्माण समितियों के घोटालों की जांच कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि दूध में की जा रही मिलावट के विरूद्ध ‘शुद्ध के लिये युद्ध’ अभियान छेड़ा गया है। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश तिवारी ने किया।

सहकारिता मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post