मंत्री श्री सिंह ने भगवान महाकाल के दर्शन किये
उज्जैन (रोशन पंकज) - सहकारिता, संसदीय कार्य एवं सामान्य प्रशासन मंत्री श्री गोविन्द सिंह ने आज 07 फरवरी को प्रात: उज्जैन आगमन के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर आकर भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा–अर्चना की। पूजा–अर्चना पं. विकास पुजारी ने संपन्न करवाई। इस अवसर पर विधायक श्री महेश परमार, श्री मुरली मोरवाल, उज्जैन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रशासक श्री अजीतसिंह, श्री कमल पटेल आदि उपस्थित थे।

