रोमांचक मुकाबले मे एमसीसी इलेवन को हराकर छोटाउदयपुर बनी विजेता | Romachak mukable main mcc eleven ko harakar chota udaipur bani vijeta

रोमांचक मुकाबले मे एमसीसी इलेवन को हराकर छोटाउदयपुर बनी विजेता

ओपन टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न हुआ

रोमांचक मुकाबले मे एमसीसी इलेवन को हराकर छोटाउदयपुर बनी विजेता

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिले के ईडन-गार्डन फतेह क्लब मेदान में ओपन टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पूर्व विधायक स्व०-वेस्ता पटेल दादा, शहीद प्रधान आरक्षक अरविंद सेन, स्व0 कमल किशोर सेन एडवोकेट बोस तथा स्व. नयन जायसवाल हनी् की स्मृति में आयोजित हुआ। इस टूर्नामेंट में 31000 रुपये का प्रथम पुरुस्कार विधायक मुकेश पटेल, द्वितीय पुरस्कार 15000 रुपये विक्रम सेन राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पत्रकार संघ तथा तृतीय पुरस्कार 7500 रुपये पिंटू जायसवाल सेठ की ओर से दिया गया। टूर्नामेंट मे इंदौर, बड़वानी, झाबुआ, धामनोद, छोटाउदयपुर सहित अलीराजपुर जिले की कई उत्कृष्ट टीम ने हिस्सा लिया। आयोजक समिति में मॉर्निंग क्रिकेट क्लब तथा झंकार बोरखड़ थे। टूर्नामेंट का फायनल मुकाबला आयोजक टीम एमसीसी इलेवन ओर छोटाउदयपुर टीम के बिच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में छोटाउदयपुर ने मैच को 60 रनों के लक्ष्य प्राप्त कर मुकाबला जीता लिया और अपने नाम टूर्नामेंट कर लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मुकेश पटेल, प्रमुख अतिथि भारतीय पत्रकार संघ एआइजे राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, अध्यक्षता नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल, युवा जागरूक मंच के महासचिव आशुतोष पंचोली, पलक जायसवाल, खुर्शिद दीवान, राजेंद्र टवली, साबिर बाबा की विशेष उपस्थित में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा इस रोमांचक मुकाबले की तारीफ करते हुए आगे से ऐसे बड़े आयोजन रखने की बात कही। समापन मौके पर फतेह क्लब में सुविधाओं की मांग की गई, जिस पर विधायक पटेल द्वारा जल्दी ही बोरिंग, शौचालय, स्टेडियम की सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही और शानदार टूर्नामेंट हेतु आयोजक समिति को बधाई दी। इस दौरान फतेह क्लब कमिटी के अध्यक्ष गोविंद जोशी द्वारा विधायक को क्लब की समस्या बताई। संचालन कमिटी के प्रमुख व मैच कॉमेंटेटर नितेश अलावा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बंटी मण्डलोई, राहुल डुडवे, हनुमान मीणा, राजू चैहान, अजय किराड़, शंकर सहित काफी संख्या में सैकड़ो क्रिकेट प्रेमी ओर कमिटी के सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post