भाजपा ने पंचायत सचिव पर हमला करने वालो पर सख्त कार्रवाई की मांग की
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पंचायत सचिव के साथ की गई मारपीट की घोर निंदा करते हुए कहा कि भाजपा पंचायत सचिव के साथ मारपीट करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है ताकि कर्मचारी बिना दबाव के काम कर सके। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व गांव छोटा खुटाजा के पंचायत सचिव शहजाद खान पर कुछ लोगों के द्वारा हमला किया गया था। श्री ठकराला ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करने को घोर निंदनीय बताते हुए उस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता नागरसिंह चोहान ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है ओर जिन लोगों के द्वारा भी पंचायत सचिव के साथ मारपीट की गई है वह निंदनीय है।
Tags
jhabua
