लापरवाही पर सीईओ समनापुर और अमरपुर का कटेगा पगार | Laparwahi pr ceo samnapur or amarpur ka katega pagar

लापरवाही पर सीईओ समनापुर और अमरपुर का कटेगा पगार

लापरवाही पर सीईओ समनापुर और अमरपुर का कटेगा पगार

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - वनाधिकार के प्रकरणों में मनमानी बरतने पर कलेक्टर बी कार्तिकेयन ने सीईओ जनपद अमरपुर एएस कुशराम व समनापुर एमआई धुर्वे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों की लापरवाही सामने आना बताया गया। कलेक्टर ने सीईओ अमरपुर का दो दिवस और सीईओ समनापुर का सात दिवस का वेतन भी काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में जल संरक्षण के कार्य, ग्राम कुटेली दादर की समस्याओं का निराकरण के साथ जनाधिकार के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें, लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान 24 फरवरी को मुख्यमंत्री के डिंडौरी आगमन को लेकर भी चर्चा की गई।

मोबाइल बजने पर सौ रुपए जुर्माना

समीक्षा बैठक के दौरान उपसंचालक कृषि पीडी सराठे का मोबाइल की घंटी बजने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सौ रुपए जुर्माना के तौर पर जमा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अन्य विभागों की भी समीक्षा करते हुए समय सीमा में कार्य करने की हिदायत दी गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अभी से चौकस नजर आ रहा है। कार्यक्रम के दौरान शिकायतकर्ताओं पर भी नजर रखी जाएगी। अंडई जलाशय का निर्माण कार्य अटका हुआ है। यहां लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।

लापरवाही पर सीईओ समनापुर और अमरपुर का कटेगा पगार

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री कमलनाथ 24 फरवरी को शबरी माता जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय आएंगे। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सुचारू रूप से संपादन करने के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। कलेक्टर ने सभा स्थल पर मंच, पंडाल निर्माण, ग्रीन रूम, बैठक व्यवस्था, मंच संचालन व बैंक ड्राप के निर्माण के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह शिलान्यास, भूमिपूजन, लोकार्पण के पत्थर तैयार करने के लिए कार्यपालन यंत्री पीआईयू व महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक को जिम्मेदारी दी है। मीडिया के लिए नियत स्थल व अन्य आवश्यक व्यवस्था के लिए जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल किशोर मेरावी को जिम्मेदारी मिली है। हैलीपैड का निर्माण, दो लेयर बेरीकेटिंग, अस्थायी यूरीनल का निर्माण की जिम्मेदारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को दी गई है। व्हीव्हीआईपी भोजन की व्यवस्था, पॉयलेट के भोजन, स्वल्पाहार व विश्राम की व्यवस्था के लिए जिला आबकारी अधिकारी, व्हीव्हीआईपी भोजन का परीक्षण व मेडिकल टीम, एंबुलेंस की व्यवस्था समेत अन्य अनुशांगिक व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।

अलग-अलग दी गई जिम्मेदारी

कलेक्टर ने कॉरकेट वाहनों की व्यवस्था व व्हीआईपी रूट चार्ट निर्धारण के लिए संयुक्त कलेक्टर, स्वागत के लिए बुके व फूलमालाओं की व्यवस्था के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी, सभा स्थल व हैलीपेड स्थल पर एक-एक फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के लिए सीएमओ नगर परिषद डिंडौरी, व्यक्तियों को लाने ले जाने के लिए वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सीईओ जिला व जनपद पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी है। कलेक्टर ने ग्रीन रूम के लिए स्वल्पाहार व पेयजल व्यवस्था के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी, सभा स्थल की साफ-सफाई व आमजन के लिए पेयजल, अस्थायी यूरिनल का निर्माण के लिए सीएमओ नगर परिषद, सभा स्थल पर डी में रंगोली निर्माण के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास, स्वागत के लिए नृतक दल व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए दलों की व्यवस्था, शबरी माता के चित्र, पूजन सामग्री की व्यवस्था के लिए सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग, मंच निर्माण सुदृढ़ीकरण का प्रमाण पत्र व इलेक्ट्रीफिकेशन के प्रमाण पत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडौरी, सेफ हाउस, रेस्ट हाउस रिजर्वेशन व आगुंतकों की व्यवस्था के लिए जिला सत्कार अधिकारी डिंडौरी, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का कम्प्यूटर पर रजिस्ट्रेशन, आवश्यक व्यवस्था के लिए सीईओ जिला पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post