प्रदेश सरकार आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध - मंत्री डॉ.साधो | Pradesh sarkar adivasi shetro main behtar swasthya sevao ke liye pratibaddh

प्रदेश सरकार आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध - मंत्री डॉ.साधो

आयुष कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं आयुष विंग भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न

प्रदेश सरकार आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध - मंत्री डॉ.साधो

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित आयुष कार्यालय भवन का लोकार्पण एवं आयुष विंग भवन का भूमिपूजन चिकित्सा षिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं पर्यटन विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल ने किया। अतिथियों ने 91.93 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित आयुष कार्यालय भवन का फीता काटकर एवं विधिवत पूजन करते हुए लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर 40 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आयुष विंग का भूमिपूजन भी डॉ. साधौ एवं प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने किया। कार्यक्रम में विषेष अतिथि विधायक मुकेष पटेल, विधायक सुश्री कलावती भूरिया, नपा अध्यक्ष सेना पटेल एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेष पटेल उपस्थित थे। 

प्रदेश सरकार आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध - मंत्री डॉ.साधो

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सकारात्मक परिणाम आ रहे है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने कहा प्रदेष सरकार प्रदेष के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेष सरकार धरातल पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु लगातार काम कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम नजर आने लगे है। प्रदेष सरकार अपने वचन पत्र के अनुसार वचन बद्ध है। वचन पत्र अनुसार प्रदेष के विकास हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा अलीराजपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। अलीराजपुर जिले में आयुष विभाग की सेवाएं बेहतर ढंग से क्रियान्वित की जाए। उन्होंने कहा आयुष चिकित्सा पद्धति परातन है। इसके माध्यम से पंचकर्म की स्वास्थ्य सेवा मिलने से क्षेत्र के आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। उन्होंने कहा आयुष विभाग के माध्मम से पंच कर्म हेतु 40 लाख रूपये की लागत से आयुष पंचकर्म भवन और उपकरणों की स्थापना से क्षेत्रवासियों को पंच कर्म की बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रदेष सरकार की विभिन्न योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने कहा क्षेत्र के विकास हेतु प्रदेष सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आमजन को आयुष विभाग की सेवाएं प्रभावी ढंग मिलेगी। क्षेत्रवासियों को आयुष स्वास्थ्य सेवाओं से जुडने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। विधायक श्री पटेल ने संबोधित करते हुए क्षेत्र में मेडीकल कॉलेज की स्थान की बात कही। विधायक सुश्री भूरिया ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु चिकित्सकों की नियुक्ति की बात कही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेष पटेल ने संबोधित करते हुए कहा क्षेत्र में उक्त केन्द्र से जिले में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बेहतर ढंग से मिल सकेगा। उन्होंने नवीन चिकित्सकों की पद स्थापना एवं सेवानिवृत्त हो रहे वरिष्ठ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति सेवाएं लेने की बात कही। कार्यक्रम को नपाध्यक्ष श्रीमती पटेल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरी एवं मां सरस्वती के चित्र का पूजन, दीप प्रज्जवलन करके अतिथिगण ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में लगाई गई स्टॉल का अतिथिगण ने अवलोकन भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ एस के मालवीय.  सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बडी संख्या में नेतागण ओर आमजन उपस्थित थे। कार्यकम में अतिथिगण का स्वागत पुष्पमाला से किया गया एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए। स्वागत उदबोधन ईई पीआईयू श्री कटारा ने एवं आभार जिला आयुष अधिकारी नयनसिंह वास्कले ने माना। 

Post a Comment

Previous Post Next Post