आचार्य श्री उमेश मुनि जी महाराज साहब की 88 वी जन्म जयंती तप त्याग से मनाई गई
पेटलावद (मनीष कुमट) - करवड में वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ व अणु नवयुवक मंडल द्वारा जिनशासन गौरव आचार्य भगवन पूज्य गुरुदेव उमेश मुनि जी महाराज साहब अणु की 88 वी जन्म जयंती स्थानक भवन में तप त्याग के साथ मनाई गई जिसमें स्थानक भवन में सामूहिक सामायिक गुणनुवाद सभा तथा उमेश चालीसा के साथ मनाई गई जिसमें श्रावक संघ के अध्यक्ष श्री शैतानमलजी मांडोत मुकेश जी मांडोत शैतान मलजी चोपड़ा राजेंद्र जी माडोत ज्ञानमल चोपड़ा समाजसेवी व पत्रकार राकेश डूंगरवाल व श्रावक श्राविका बड़ी संख्या में सभा में उपस्थित थे उक्त जानकारी अणु नवयुवक मंडल के अतुल मांडोत ने दी।
Tags
jhabua
