पीएमएवाई शहरी के हितग्राही धोखाधड़ी से रहे सतर्क | PMAY shahri ke hitgrahi dhoka dhadi se rhe satark

पीएमएवाई शहरी के हितग्राही धोखाधड़ी से रहे सतर्क

पीएमएवाई शहरी के हितग्राही धोखाधड़ी से रहे सतर्क

सिवनी (संतोष जैन) - मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान में कुछ व्यक्तियों /संस्थाए द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत भावी लाभार्थियों के समक्ष लाभ प्रदान करने के लिये धोखाधडी वाले प्रस्ताव रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है ।

उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय ने पीएमएवाई शहरी के अंतर्गत किसी प्रकार का लाभ प्रदान करने हेतु धनराशि एकत्र करने के लिये किसी व्यक्ति को अधिक़ृत नहीं किया है।  पीएमएवाई शहरी के अंतर्गत आवास हेतु मांग का मूल्यांकन पंजीकरण शहरी स्थानीय निकाय यू.एल.बी. द्वारा निशुल्क किया जाता है। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि पीएमएवाई शहरी के लिये किसी भी व्यक्ति को पैसे का भुगतान न करें, न ही अपना ब्यौरा जैसे कि आधार कार्ड / बैंक विवरण / फोन नम्बर ई-मेल आईडी आदि बतायें। किसी भी प्रकार की धोखाधडी संबंधी गतिविधियों की सूचना तत्काल अपने निकटतम पुलिस स्टेशन देने की अपील की गई है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post