पी एच ई मंत्री के करीबियों की नही सुन रहा पी एच ई विभाग | PHE mantri ke karibiyo ki nhi sun rhi phe vibhag

पी एच ई मंत्री के करीबियों की नही सुन रहा पी एच ई विभाग

कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष लगाए उपेक्षा के आरोप

पी एच ई मंत्री के करीबियों की नही सुन रहा पी एच ई विभाग

आमला (रोहित दुबे) - जिले में पी एच ई विभाग द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है ।जबकि जो नेता आरोप लगा रहे है वो पी एच ई मंत्री सुखदेव पांसे के करीबी है ।और शोसल मीडिया पर प्रभारी मंत्री और बड़े कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरे साझा करते है । ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मंडलम अध्यक्ष छविराम यादव ने पी एच इ विभाग पर कांग्रेसियों की उपेक्षा के आरोप लगाए है ।यह कोई पहला मामला नही है इसके पूर्व में भी ग्रामीण इलाके के कांग्रेस के नेता ने भी ऐसे ही उपेक्षा के आरोप शोसल मीडिया पर लगाए थे।जानकारी के मूताबिक ब्लाक के ग्राम कलमेश्वरा के मंडलम अध्यक्ष गोलू उर्फ छविराम यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि हेण्डपम्प सुधारने के लिए विभाग में 20 बार फोन करने पड़ते है ।किसी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपने पर्सनल नम्बर कहि नही दिए गए है ।कुछ दिनों पूर्व जिला स्तरीय पी एच इ विभाग की महिला अधिकारी को काल किया गया था ।लेकिन उन्होंने काल रिसिव नही किये।और जब काल रिसीव किया तो उन्हें बताया कार्य अभी तक नही पूर्ण हुआ ।लेकिन कोई सन्तोषप्रद जबाब नही मिला ।आदिवासी छेत्र के लोगो को विभाग द्वारा गुमराह किया जाता है ।गोलु यादव ने बताया वे सेक्टर ,मंडलम अध्यक्ष है फिर भी विभाग में उनकी सुनवाई नही हो रही है।गौरतलब होगा की कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जनहित के कार्य नही होने से परेशान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post