परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी द्वारा बडी कार्रवाई की गई | Parivahan ayukt ke nirdeshanusar jila parivahan adhikari dwara badi karyawahi ki gai

परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी द्वारा बडी कार्रवाई की गई

परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी द्वारा बडी कार्रवाई की गई

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - परिवहन विभाग को शासन द्वारा पद्त राजस्व लक्ष्य पूर्ति के लिए झाबुआ जिले मे भी कार्रवाई तेज हो गई है। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी द्वारा गत दिवस को बडी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई झाबुआ, रायपुरिया, सारंगी, पेटलावद, मोहन कोट आदि स्थानो पर की गई। झाबुआ में 50 हजार रूपये टेक्ट बकाया मेंजीक, रायपुरिया में एक बिना परमिट बस, मोहन कोट में बिना पंजीयन जेसीबी, सारंगी में एक लाख बीस हजार टेक्ट बकाया बस, पेटलावद एक बिना परमिट बस जप्त कर अभिरक्षार्थ रखी गई। झाबुआ में अन्य राज्य की एक जेसीबी से मध्यप्रदेश राज्य का कर 16800 रूपये जमा कराया गया तथा रानापुर रोड पर रेत के ट्रको से बकाया कर जमा कराया गया। इस सम्पूर्ण कार्रवाई में 4 से 5 लाख रूपये राजस्व की प्राप्त होगी। यह कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी श्री राजेश गुप्ता के साथ विभाग के महेन्द्र बारिया, होम गार्ड सैनिक श्री चेनसिंह एवं श्री करम सिंह शर्मा थे। यह अभियान जारी है।

परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी द्वारा बडी कार्रवाई की गई

Post a Comment

Previous Post Next Post