पानी की टंकी में पानी ना होने के कारण ग्रामीण निरंतर हो रहे परेशान
पेटलावद (संदीप बरबेटा) - मुख्य बाजार झंडा बाजार की एकमात्र पानी की टंकी जो कि 12 महीने जनता की प्यास बुझाती है तथा बाहर से आने वाले ग्रामीण लोगों की कंठ को तृप्त करती है, परंतु पेटलावद नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाता है । इस टंकी में पानी बोरवेल के माध्यम से आता है परंतु यहां पर 2 साल से मोटर का खराब होना निरंतर जारी है ,वर्तमान में यह पानी की टंकी पूर्ण रूप से बंद है यहां पर समाजसेवी सोनी जी द्वारा ग्रामीण लोगों की तकलीफ को देखते हुए वाटर कूलर पूर्व वर्ष लगाया गया था परंतु नगर परिषद द्वारा कभी भी टंकी की सफाई हेतु ध्यान नहीं दिया जाता है, पानी की टंकी में पानी ना होने के कारण ग्रामीण निरंतर परेशान होते रहते है।
समाजसेवियों द्वारा तथा आम जनता द्वारा कहा गया है की नगर परिषद द्वारा बहुत कम इस टंकी की साफ सफाई कराई जाती है अगर मोटर खराब हो जाती है तो कहीं दिनों तक कई महीनों तक मोटर को ना तो सुधारा जाता है और ना तो नई मोटर डाली आती है, होटल व्यापारी का कहना है के मैं 20 वर्षों से यहां पर होटल का व्यवसाय करता हूं परंतु कुछ वर्षों में इस टंकी की सफाई ना होने से इसके पानी में कीड़े भी आ जाते हैं तथा यह टंकी निरंतर बंद रहती है इस टंकी में कई वर्षों से नल टूटे हुए हैं,परंतु ना तो यहां पर जनप्रतिनिधि ध्यान देते हैं और ना ही नगर परिषद के कर्मचारी|
Tags
jhabua

