निजी विद्यालय में चोरी, भृत्य को आई गम्भीर चोटें | Niji vidhyalaya main chori

निजी विद्यालय में चोरी, भृत्य को आई गम्भीर चोटें

निजी विद्यालय में चोरी, भृत्य को आई गम्भीर चोटें

थांदला (कादर शेख) - चोरों से अब विद्यालय भी सुरक्षित नही रहे है। थान्दला के दशहरा मैदान के निकट निजी अणु पब्लिक स्कूल पर बीती रात कुछ अज्ञात चोरों ने कार्यालय सहित तीन कमरों को तोड़ कर 40 हजार रूपये व कागजाग चुरा लिए। स्कूल संचालक प्रदीप गादिया ने बताया कि बीती रात करीब 3 से 3:30 के मध्य कुछ अज्ञात बदमाशों ने स्कूल में चोरी कर ली। उनके द्वारा कमरों के दरवाजों व तोड़फोड़ से आसपास के कुछ लोग जाग गए व उनके शोर मचाने से स्कूल का भृत्य भी जाग गया लेकिन चोर पथराव कर भागने में सफल हो गए। चोरों के पथराव आदि से भृत्य शान्तु डामोर को गम्भीर चोटें भी आई है। चोर इसके पहले अणु नगर व संजय कॉलोनी के सुने मकान में भी घुसने का प्रयास किया था। बताया जा रहा है कि कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर सावन भौंसलें व अणु पब्लिक के प्राचार्य प्रमोद नायर वैवाहिक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर खोजी कुत्ते की मदद से मामले की जाँच शुरू कर दी है।

निजी विद्यालय में चोरी, भृत्य को आई गम्भीर चोटें

Post a Comment

Previous Post Next Post