मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस ब्लाक आलीराजपुर कार्यकारिणी का हुआ गठन
आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - शासन से मान्यता प्राप्त संगठन मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष का चयन स्थानीय फतेह क्लब में मध्य-प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन किया गया। मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र खोगल के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह डावर की अध्यक्षता में विकासखण्ड आलीराजपुर में मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन उपस्थित कर्मचारीयो की सहमति से किया गया। जिसमे ब्लाक अध्यक्ष के रूप रंजनसिह जमरा को सर्वसहमति से चुना गया गया। ब्लॉ्क मप्र कर्मचारी कांग्रेस संगठन के चयन में मुख्य अतिथि के रूप मे जिला कांग्रेस कर्मचारी के संगठन के अध्यक्ष शेलेन्द्र्सिंह डावर तथा अन्य उपस्थित कर्मचारी थानसिंह रावत, प्रेमसिंह चौहान, शेखर झिलवे , नितेश पंवार, राकेश चंगौड़, अमनसिंह डुडवे, खुमान सिंह चौहान,अभिषेक डावर आदि उपस्थित थे। ब्लॉक अध्यक्ष रंजनसिह जमरा ने कहा है कि मुझे जो भी दायित्व सौंपा है वो उसे निर्वाहन करना पहली प्राथमिकता तथा समस्त कर्मचारियों की समय पर हल करूंगा।
जिलाध्यक्ष डावर ने कहा है कि ब्लॉक् की समस्या का निराकरण समय सीमा में प्राथमिकता से किया जावेगा।
Tags
jhabua
