माता और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आशा सहयोगी और सेहत सखिया हुई प्रशिक्षित
थांदला (कादर शेख) - माता और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन व एकजुट संस्था के सहयोग से म. प्र. वोलन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन द्वारा चलाये जा रहे सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन कार्यक्रम की तृतीय बेच का समापन मंदिर हॉल, अस्पताल परिसर, थांदला में किया गया। समापन के मौके पर जिला समन्वयक नयन पांडेय और बीसीएम कालूसिंह परमार, संस्था के विकासखंड समन्वयक वालचंद खपेड़िया, सारंगा सिंगाड एम् जी सी ए सदस्य जाफर हुसैन, राजेश परमार उपस्थित रहे। इस दौरान नयन पांडेय ने सभी को अच्छे से फील्ड में काम करने हेतु शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर सभी सहभागी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
Tags
jhabua
