करनीसेना के कार्यकर्ताओ ने टोलकर्मियों से की धक्का-मुक्की
करनी सेना प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पर प्रकरण दर्ज
सीसीटीव में कैद हुई धक्का मुक्की
रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) - जावरा उज्जैन टु लेन पर जावरा के समीप ग्राम भूतेड़ा टोल टैक्स पर आज राष्ट्रीय करनी सेना के कुछ कार्यकर्ता पहुचे। इन कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों से उनके वाहनो को टोल लेकर जाने पर विवाद किया और धमकाया की बिना टोल दिए ही वाहन जाएंगे रोकने की कोशिश की तो हम ठीक कर देंगे। इस पर टोल कर्मियों ने वाहनों से नियमानुसार ही टोल लेने की बात कही तो करनीसेना के कार्यकर्ताओ ने विवाद कर धक्का-मुक्की कर चले गए। टोल कर्मचारियों की ओर से सी सी टी वी फुटेज के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने इस मामले में करनी सेना के तीन कार्यकर्ताओं को पकड़कर गिरप्तार किया। अपने कार्यकर्ताओ की गिरप्तारी की खबर पर राष्ट्रीय करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवनसिंह थाने पहुचे। जीवनसिंह ने थाने के बाहर खड़े टोल कर्मियों से विवाद कर कार्यकर्ताओ की रिपोर्ट करने पर धमकाते हुए देख लेने की धमकी दी। टोलकर्मियों ने जीवनसिंह द्वारा धमकी दिए जाने की शिकायत भी पुलिस में कई।पुलिस ने जीवनसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल जीवनसिंह की गिरप्तारी नही हुई। वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Tags
dhar-nimad