गोशाला मे गाेसेवकों व भामाशाह का किया सम्मान
पाटोदा (पप्पू लाल शर्मा) - पाटोदा कस्बे में श्री राधाकृष्ण गोशाला में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन रामोतार पुजारी सालासर की अध्यक्षता में किया
समारोह मे रामोतार पुजारी सालासर के जवाई नीलेश शर्मा व राकेश गुप्ता दिल्ली निवासी को भामाशाह के रूप में माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि रामोतार पुजारी पिछले पांच साल से गोसेवा कर रहे हैं। अाैर उनका परिवार हर साल गोशाला में बढ़-चढ़ कर सहयोग करता है। शुक्रवार को गायों के लिए सवामणी का आयोजन किया गया। इसके अलावा अन्य गोसेवकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रामगोपाल चौमाल, पवन कुमार चौमाल, अशोक कुमार मीणा, रिड़मल कानसुजिया, प्रकाश मीणा, लक्ष्मण सिंह, गौरव शर्मा,सहित गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Tags
dhar-nimad

