डॉ के. डी. मंडलोई के सफल सेवाकाल से निवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन
पेटलावद (मनीष कुमट) - हॉयर सेकंडरी स्कूल रायपुरिया में डॉ के. डी. मंडलोई के सफल सेवाकाल से निवृत्त होने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुवात अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की पूजा से की गई।डॉ के. डी. मंडलोई ने अपने उद् बोधन में रायपुरिया क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि माना साथ ही विद्यायल को भी खूब सराहा और विद्यालय द्वारा किए गए समारोह की जमकर तारीफ की । इस समारोह में पूर्व जनपद एवं मंडी अध्यक्ष श्री ठा. डूंगरसिंह राठौर , श्री निलेश देसाई ( निदेशक संपर्क म. प्र.) ,श्री सुखराम मैडा ( सरपंच रायपुरिया), समाजसेवी श्री पारसमल कोटडिया , व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री रमणलाल कोटड़िया, श्री हरीश पंवार ( वरिष्ठ पत्रकार आजतक ) , श्री लाखनसिंह सोलंकी( एस. डी. ओ. पी. कार्यालय) , श्री रमेशचंद्र काग (स्वास्थ्य विभाग ) , डॉ विपुल मुन्नत , डॉ प्रवीण हामड ,श्री गोपाल चौधरी ( संचालक सफलता विद्या मंदिर पेटलावद) ,श्री राजेश पालीवाल ( संचालक शारदा विद्या मंदिर पेटलावद ) , श्री राजेश पालरेचा ( संचालक संस्कार वेली स्कूल एवं अध्यक्ष लायंस क्लब ), श्री निलेश पालीवाल ( सचिव लायंस क्लब) , श्री एम. आर. मालवीय ( प्राचार्य शासकीय उ. मा. वि. रायपुरिया ) , श्री संतोष मुथा ( वरिष्ठ शिक्षक ) , श्री हेमंत शुक्ला ( वरिष्ठ शिक्षक ), श्री कुं. पुष्पेन्द्रसिंह राठौर ( वरिष्ठ शिक्षक) , श्री जीवन भट्ट ( पशु चिकित्सक ), श्री श्यामपालसिंह चन्द्रावत ( राजस्व विभाग), श्री निरज पटेल ( शांतिकुंज प्रतिनिधि) अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे ।
विद्यालय संचालिका श्री मति सुनीता राठौर , प्राचार्य श्री कृष्ण सिंह राठौर, समिति अध्यक्ष श्री मति रघुवीर कुंवर राठौर एवं विद्यालय स्टाफ ने डॉ के. डी. मंडलोई को शाल - श्रीफल , सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह द्वारा बहुमान किया गया। सभी अतिथियों ने डॉ के. डी. मंडलोई द्वारा किए गए चिकित्सा क्षेत्र के कार्यों को खूब सराहा गया।
Tags
jhabua
