धार आबकारी विभाग ने ज़ब्त की 140 ली हाथभट्टी मदिरा 60 पाव व्हिस्की व 4200 किलो महुआ लहान | Dhar abkari vibhag ne japt ki 140 liter hath bhatti madira

धार आबकारी विभाग ने ज़ब्त की 140 ली हाथभट्टी मदिरा 60 पाव व्हिस्की व 4200 किलो महुआ लहान

धार आबकारी विभाग ने ज़ब्त की 140 ली हाथभट्टी मदिरा 60 पाव व्हिस्की व 4200 किलो महुआ लहान

धार - आज दिनांक 08/02/2020 को धार कलेक्टर श्री श्रीकांत बनोट के निर्देशन  एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री  नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन  में धार जिले के वृत्त गंधवानी   में दबिश देकर 60 पाव गोवा व्हिस्की  140 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर  4200 किलोग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर  नष्ट कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के तहत 03 प्रकरण एवं धारा 34(2) के तहत 01 इस प्रकार  कुल 04 पंजीबद्ध  किए जप्त की गई हाथ भट्टी मदिरा एवं नष्ट किए महुआ  लहान का अनुमानित  मूल्य 2,30,000 है ।

 उपरोक्त कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी  गोपाल सिंह राठौड़, देवेश चतुर्वेदी,  राजेश जैन, प्रशांत मंडलोई  ,  आबकारी उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार चंदेले,  एस. एन. सिंगनाथ,  मनोज कुमार अग्रवाल, आकांक्षा गर्ग, एकता सोनकर, प्रज्ञा मालवीय  राजेंद्र सिंह चौहान, रोहित मुकाती   एवं धार जिले का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post