भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का हुआ अनावरण एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण संपन्न
बालाघाट (देवेन्द्र खरे) - लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिहोरा में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति का सामाजिक बंधुओं द्वारा हुआ अनावरण एवं कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक भवन का भी हुआ लोकार्पण जिसमें सामाजिक दिग्गजों की उपस्थिति तथा बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन की अगुवाई में लोकार्पण कार्यक्रम एवं भगवान विश्वकर्मा मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम को संपन्न किया गया ।
मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में पधारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष ने बताया कि आगामी दिनों में हम समाज के उत्थान के लिए अन्य कार्यों पर भी जोर दे रहे हैं एवं समाज में एकता और अखंडता बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं जिसमें बालाघाट जिले के जिला अध्यक्ष तथा सामाजिक कार्य करणी समिति के द्वारा हमें समय-समय पर बालाघाट के सर जमी पर बुलाकर अपने समाज में उचित मार्गदर्शन एवं उचित भावनाओं को पहुंचाने का कार्य करने का दायित्व सौंपा जाता है ।
मेघावी छात्रों को किया गया सम्मानित
विश्वकर्मा समाज द्वारा समाज के 70 परसेंट से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया एवं उन्हें सिल्ड तथा गोल्ड मेडल देकर मंचीय कार्यक्रम के दौरान सम्मानित कर बताया गया कि ऐसे ही कार्यक्रम समाज के नौयुवाओं को आगे बढ़ाने के लिए आगामी दिनों में भी हमेशा होते रहेंगे जिसमें समाज के नवयुवक अपनी प्रतिभा को और भी पुरजोर मेहनत करके देश तथा समाज की तरक्की में सहयोग प्रदान करेंगे ।
कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विश्वकर्मा समाज के सम्मानित कार्यकर्ता अशोक कुमार वानेकर (जिलाध्यक्ष) नारायण विश्वकर्मा (जिला उपाध्यक्ष) रविंद्र सोनवाने सूरज चापेकर (जिला कोषाध्यक्ष) कमल विश्वकर्मा (राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मध्य सी,आर विश्वकर्मा (राष्ट्रीय महासचिव ऑल इंडिया आर्टिजंस ट्रेड यूनियन दिल्ली) आर,एस नरवर (राष्ट्रीय प्रवक्ता) डुलेन्द ठाकरे,झाम सिंह नागेश्वर,सत्येंद्र दमाहे,अशोक जयसवाल,कन्हैयालाल चौहान,योगेश लील्हारे, देवानंद बावने (जिला मीडिया प्रभारी)राधेलाल बावने (संरक्षक ब्लाक कार्यकारिणी लालबर्रा) एवं (बालाघाट विधायक)गौरीशंकर बिसेन तथा मौसम हरिनखेडे की उपस्थिति में कार्यक्रम को संपूर्ण किया गया एवं अतिथियों द्वारा अपने मुखारविंद से अपने अपने विचारों को मंचियकार्यक्रम के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का कार्य किया गया ।
Tags
dhar-nimad

