अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण करने वालों पर गिरी गाज
गठित टास्क फोर्स के माध्यम से जिले भर में हुई कार्यवाही
अनूपपुर (अरविन्द द्विवेदी) - खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण पर नियंत्रण हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा पत्र क्र. 1513-64/2020 भोपाल, दिनांक 03.02.2020 के आदेशानुसार टास्क फोर्स के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जाकर समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त पत्र के संबंध में कलेक्टर महोदय के आदेश क्र. 234, दिनांक 10.02.2020 का पालन करते हुए, खनिज विभाग अनूपपुर द्वारा दिनांक- 05.02.2020 से 12.02.2020 के मध्य खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भंडारण के निम्नानुसार प्रकरण दर्ज किए गए है:-
1.अवैध परिवहन- 09 प्रकरण
(प्रस्तावित राशि- 1,20,000)
2.अवैध उत्खनन- 10
(प्रस्तावित राशि- रु 6,00,000)
3.अवैध भंडारण- 01
(प्रस्तावित राशि- रु 6,93,000)
लगातार जारी अभियान:-
बीते एक हफ्ते में उक्त सभी 20 प्रकरण खनिज रेत, गिट्टी तथा बोल्डर खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भंडारण के विरुद्ध दर्ज किए गए हैं। खनिज विभाग ने गौण खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ सतत अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जबकि जिले में रेत के अवैध परिवहन के सबसे अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं।
डेढ़ दर्जन से अधिक वाहन जब्त:-
खनिज उडऩदस्ते की जांच टीम ने बीते 7 दिनों में विभिन्न स्थानों पर गौण खनिज का अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें 20 वाहन जब्त किए गए है। वहीं चालकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
Tags
dhar-nimad